Posts

जाँच करायें।

अगर - ॰ सुबह सो के उठने पर, चेहरे पर सूजन हो तो किडनी जाँच करायें। ॰रात में सोने पर साँस फूलता हो और बैठने पर ठीक हो जाता हो, तो हृदय जाँच करायें। ॰रात में आपके जीवन साथी, हाथ पैर चलाएँ, अकर बकर बोलें चिल्लायें, उठ के नींद में चलने लगें, झटके आने लगे तो दिमाग़ जाँच करायें। ॰अपने को भगवान या देश का प्रधानमंत्री, या मलिक महसूस करें, उसे लगे कि सभी उनके ख़िलाफ़ षड्यंत्र कर रहे हों या लगे कि भगवान या कोई शक्ति उनके काम में कुछ कह रही हो या लगे कि हाथ पैर गंदा है या शक ज़रूरत से ज़्यादे हो तो मानसिक रोग की जाँच करायें। ॰तला हुआ तेल युक्त ख़ाना देखनेवाले भी मिचली आवे, भूख लगना बंद हो जाये, पेट के दायीं ओर पसली के नीचे दर्द हो तो लीवर की जाँच करायें। ॰बच्चा या युवा बराबर चेहरा हाथ आँख भिचकाने लगे गला को दिन भर खेखरता हो बाद में गाली देनें लगे, व्यवहार बदल जाये तो दिमाग़ जाँच करायें। ॰एक तरफ़ कम काम करता हो, उसी तरफ़ हाथ पैर चेहरा हिलता रहे, चेहरे मन में उदासी हो तो पार्किंसंस की जाँच करायें। ॰यदि चोरी करने का मन हो रहा हो, ग़लत व्यवहार गाली हो रहा हो, बच्चों महिलाओं के प्रति ग़लत सोच आ रहा ह...